Posts

Showing posts from March, 2022

दीनदयाल फाऊंडेशन ने लव जिहाद से पीड़ित लड़की को मीरा भायन्दर सीपी श्री सदानंद दाते साहब की मदत से मुक्त कराया l आपको अवगत कराना चाहता हूं कि एक लड़की 3 वर्ष पहले जिसकी उम्र 22 वर्ष है विले पार्ले में अपने माता पिता के साथ रहती थी उसको शादी का झांसा देकर एक मुस्लिम युवक जिसकी उम्र 30 वर्ष नालासोपारा धानीव बाग लेकर आया अविवाहित अवस्था में उसको एक पुत्री हुई जो अभी 2 वर्ष की है l कुछ समय पश्चात यह उस लड़की को अनेक प्रकार से प्रताड़ित करने लगा एवं छोटी बच्ची के साथ भी अत्याचार करने लगा जब उस लड़के का अत्याचार बहुत बढ़ गया तब प्रताड़ित लड़की ने दीनदयाल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय को मामले की जानकारी दी l हेमन्त पाण्डेय ने मीरा भायंदर आयुक्तालय के सीपी श्री सदानंद दाते साहब को सारी वारदात से अवगत कराया l दाते साहब के आदेशानुसार पेल्हार पुलिस चौकी के पीआई श्री विलास चौगुले के द्वारा पीड़िता के घर से पुलिस भेजकर लड़की एवं लड़के को पुलिस चौकी बुलाया गया जहाँ पर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर लड़की को उसके चंगुल से मुक्त कराया गया l

Image

दीनदयाल फाउंडेशन के सराहनीय कार्यों को देखते हुए झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री रमेश बैस जी के द्वारा राजभवन रांची में बुलाकर दीनदयाल फाउंडेशन की झारखंड महिला अध्यक्ष गायत्री तिवारी, झारखंड महासचिव पंकज सोनी एवं बोकारो जिला अध्यक्ष पवन सिंह को सम्मानित किया गया l महामहिम राज्यपाल के द्वारा यह आश्वासन प्राप्त हुआ कि दीनदयाल फाउंडेशन को उनका हमेशा सहयोग प्राप्त होता रहेगा l इस सम्मान से संस्था के सभी पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है l दीनदयाल फाउंडेशन झारखंड की टीम को दीनदयाल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी जी एवं संस्था के सभी पदाधिकारियों के द्वारा ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी l आप सभी को अवगत कराना चाहते हैं कि इसके पहले दीनदयाल फाउंडेशन को महाराष्ट्र राज्यपाल, गुजरात राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश राज्यपाल के द्वारा सम्मान प्राप्त हो चुका है l इससे हमें यह सीखने को मिलता है कि अच्छे कार्यों का परिणाम हमेशा अच्छा ही होता है l

Image

बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं💐💐💐

Image