Posts

Showing posts from January, 2023

कुछ जरूरतमंदों को कपड़े की आवश्यकता है यदि आपके पास कोई कपड़े हो तो कृपया दान करें एवं पुण्य के भागीदार बने 🙏🙏

Image

बहुत बहुत आभार खबरें आजतक के वरिष्ठ पत्रकार श्री मुकेश त्रिपाठी जी, नरवीर चिमाजी के वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश सिंह जी एवं प्रवासी संदेश के उपसंपादक श्री प्रवीण पाण्डेय जी l आप सभी का स्नेह हमेशा बना रहे 🙏🙏

Image

दीनदयाल फ़ाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय पर्व २६ जनवरी गणतंत्र दिवस एवं स्नान दान का पवित्र पर्व वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ज़रूरतमंद बच्चों को पोषक आहार वितरण किया गाया जिससे सभी बच्चे स्वस्थ रहे एवं कुपोषण की शिकार ना हों l इसी क्रम मे दीनदयाल फ़ाउंडेशन क़े द्वारा वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों को ठण्ड से बचने के लिए अधिक संख्या में कम्बल वितरण किया गया l उक्त अवसर पर उपस्थित दीनदयाल फ़ाउंडेशन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों सभी सम्मानित पत्रकार साथियों एवं उपस्थित सभी सम्मानित समाजसेवियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया l इस कार्यक्रम के लिए विशेष सहयोग उद्योगजगत की प्रमुख रेनू यादव जी के द्वारा किया गया l इस अवसर पर दीनदयाल फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय के साथ उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी, बिहार प्रमुख रमेश चौधरी, संस्था की सक्रिय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती बबिता सिंह, नालासोपारा अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी जी संस्था की सक्रिय पदाधिकारी मीरा गुप्ता, पूजा मिश्रा, संगीता शुक्ला , बीना गुप्ता एवं उपस्थित सम्मानित पत्रकार , समाजसेवी एवं उत्तर भारतीय रत्न श्री मुकेश त्रिपाठी जी , श्री राकेश सिंह जी एवं राजकुमार पाण्डेय जी उपस्थित रहे l संस्था अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय जी के द्वारा उपस्थित सम्मानित जनो का हार्दिक आभार ज्ञापित किया गया l

Image