दीनदयाल फ़ाउंडेशन द्वारा जागरूकता अभियान के तहत आज नालासोपारा पूर्व जीवननगर में समाजसेविका रीना मौर्या एवं पिंकी चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिलाओं को जागरूक करने , आत्मनिर्भर बनाने तथा तमाम प्रकार के समस्याओं के निवारण हेतु वार्तालाप की गयी l संस्था के कार्यों को देखते हुए पचासों की संख्या में महिलाओं ने दीनदयाल फ़ाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण किया एवं संस्था से जुड़कर लगातार सेवा कार्यों को करने के लिए संकल्प लिया इस अवसर पर दीनदयाल फ़ाउंडेशन के तमाम पदाधिकारी जैसे संस्था अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी बिहार सम्पर्क प्रमुख रमेश चौधरी, मीरा गुप्ता जी , स्मिता सिंह जी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे l