दिनांक 4 मार्च 2021 को दीनदयाल फाऊंडेशन दिल्ली टीम के द्वारा जरुरतमंदो को भोजन वितरण किया गया l जो दिनरात परिश्रम करके भी अपना पेट नहीं भर पाते हैं ऐसे लोगों को भोजन वितरण किया गया l जो शारीरिक रूप से अपंग हैं सडक के किनारे पड़े रहते हैं चल फिर नहीं पाते ऐसे लोगों को भोजन वितरण किया गया l ऐसे छोटे छोटे बच्चे जो अच्छे स्वादिस्ट भोजन के सपने देखते हैं उनको भोजन वितरण किया गया l यह नेक और सराहनीय कार्य दिल्ली महिला अध्यक्ष रूची पाण्डेय, दिल्ली महासचिव श्री विजय उपाध्याय और राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप पाठक के मौजूदगी में किया गया l दीनदयाल फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी के सानिध्य में पूरे भारत में जरुरतमंदो की सेवा और जरुरतमंदो की उचित व्यवस्था के लिए यह महाअभियान चलाया जा रहा हैं जिसमें प्रत्येक दिन लोग अधिक से अधिक संख्या में संस्था की सदस्यता ग्रहण कर संस्था के प्रति समर्पित भाव से मिलकर सेवा कार्य कर रहे हैं lइस सदस्यता अभियान में सम्मिलित होकर हर व्यक्ति इस पुण्य के कार्य में भागीदार बन सकता है एवं अपने जीवन को कृतार्थ कर सकता है l

Comments