दीनदयाल फाउंडेशन ने एक और बहन की रचाई शादी l बारात के भोजन प्रबंध के साथ बहन की शादी के लिए 10000 का चेक दिया गया और उस बेबस पिता को सांत्वना भी दिया गया संस्था सदैव आपके साथ है आप बहन की शादी धूम-धाम से कीजिये lमछलीशहर जौनपुर के एक पिता जिनके पास ना जमीन जायदाद है न आमदनी का कोई स्रोत है अपनी बेटी के शादी के लिए लोगों से मदत की गुहार लगा रहे थे 7 जून को सादी है और कोई भी प्रबंध नहीं कर पाये थे क्योंकि उनकी मदत के लिए कोई सामने नहीं आया उनको किसी के द्वारा हमारा नम्बर मिला और ढूढ़ते ढूढ़ते मेरे घर पहुंचे अपनी ऐसी समस्या को बताकर रोने लगे मैंने बोला आप शान्त हो जाइये मै कुछ करता हूँ मै तुरंत मछलीशहर बाजार से उनको राशन दिलाया और साथ में 10000 का चेक देकर उनको भरोसा दिलाया की आप अपनी बेटी की शादी अच्छे से करिये बाकी जरुरत के लिए भी हम आपके साथ खड़े हैं l मेरी बात सुनकर उनके आँखों से खुशी के आंसू लगातार बह रहे थे l मैंने उनको गले से लगाकर सांत्वना दिया और वहां से मुंबई के लिए रवाना हो गया l आज मन में बहुत खुशियाँ हैं की संस्था के द्वारा हम लोग मिलकर कुछ अच्छा कार्य कर पा रहे हैं lकृपया आप लोगों का प्यार आशीर्वाद हमेशा बना रहे हम और हमारी संस्था ऐसे ही लोगों की मदद करती रहे lजय हो दीनदयाल फाउंडेशन 🙏
Comments
Post a Comment