*दीनदयाल फाउंडेशन के द्वारा वितरित किया गया वस्त्र एवं खाद्य पदार्थ*दीनदयाल फाउंडेशन के तृतीय वर्ष पूर्ण होने की खुशी में संस्था द्वारा जरुरतमंद लोगों में नये वस्त्र एवं खाद्य सामग्री वितरित की गयी l इस अवसर पर दीनदयाल फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय जी के साथ उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी संस्था के महासचिव राकेश तिवारी जी एवं बिहार संपर्क प्रमुख रमेश चौधरी जी उपस्थित रहे l इन तीन वर्षो में दीनदयाल फाउंडेशन के द्वारा हजारों परिवारों को सहायता प्राप्त हुई है जो स्वयं में एक बड़ी बात है l मुंबई जैसे शहर में जहाँ अपने परिवार का पेट पालना मुश्किल हो जाता है ऐसी स्थिति में हजारों लोगों की सहायता करना बहुत बड़ी बात होती है l संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दिन रात अथक परिश्रम करके जरुरतमंदो को सेवा पहुंचाई जाती है l संस्था का यह प्रयास रहा है की कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोये कोई भी व्यक्ति बिना कपड़े के या फटे पुराने कपड़े में ना रहे क्योंकि हर एक व्यक्ति हमारे समाज का एक हिस्सा है तो यदि समाज का कोई भी हिस्सा ख़राब रहे तो समाज कभी प्रगति नहीं कर सकता इसलिए संस्था को ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करिए और पुण्य के वास्तविक भागीदार बनिए l

Comments